युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन 30 अक्टूबर तक
गरियाबंद 01 अक्टूबर 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक-सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल तथा अन्य विविध क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना संचालित किया जा रहा है। युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित है।
खेल विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस योजना में विभिन्न क्षेत्र जैसे- असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य 01 युवा तथा 01 स्वैच्छिक संगठन को (पुरस्कार राशि 2 लाख 50 हजार रूपये एवं 05 लाख रूपये), युवा रत्न सम्मान सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, दिव्यांजन सशक्तिकरण, कला एवं संगीत, लोककला में सम्मान किया जायेगा। इस योजना अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्र में 01 युवा को 01 लाख रूपये पुरस्कार राशि के साथ पदक, एक प्रमाण पत्र, एक शॉल प्रदान की जायेगी। युवा रत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास) के पुरस्कार में केवल महिलाओं, बालिकाओं को ही प्रदान की जाएगी। एक श्रेणी का युवा रत्न सम्मान, किसी व्यक्ति संगठन, संस्था को एक से अधिक बार नहीं दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा आयु 15 से 29 वर्ष (जिस वित्तीय वर्ष के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाना है, उसके 01 अप्रैल को उसकी आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च में आयु 29 वर्ष से कम होना चाहिए) के बीच होना चाहिए। युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय कलेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण, जिला गरियाबंद में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।
