सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 8 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर
कलेक्टर ने अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने दिए निर्देश
बिलासपुर, 29 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियानकृसरकार आपके द्वार’ के तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1 से 8 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को तखतपुर के भकुरी नवापारा प्राथमिक/माध्यमिक शाला स्कूल प्रांगण, 2 अक्टूबर को नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-5 मिनी स्टेडियम, दयालबंद गांधी चौक तथा 3 अक्टूबर को बोदरी सांस्कृतिक भवन, कोटा डी.के.पी. स्कूल सांस्कृतिक भवन, मल्हार मंगल भवन, बिल्हा वार्ड क्रमांक-5 सांस्कृतिक भवन, रतनपुर नगर पंचायत कार्यालय और तखतपुर राम सदन में शिविर आयोजित होंगे।
इसी तरह 5 अक्टूबर को उच्चतर माध्यमिक शाला सेंन्दरी, 6 अक्टूबर को उच्चतर माध्यमिक शाला चपोरा विकासखंड कोटा, 7 अक्टूबर को प्राथमिक शाला हरदी, विकासखंड बिल्हा तथा 8 अक्टूबर को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल वेदपरसदा मस्तूरी में शिविर लगाए जाएंगे।कलेक्टर अग्रवाल ने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र हितग्राहियों का मौके पर पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण सहित सेवा संकल्प अभियान से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
