सेवा संकल्प अभियान के तहत कोटा महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए ’’रक्त वर्ग परीक्षण, सिकल सेल परीक्षण, रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जांच’’ की गई। इसके साथ ही टीबी एवं एड्स से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं संबंधित टीम द्वारा विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारियों से बचाव के उपायों तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान एवं बचाव के प्रति सजग करना रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इन्हें भी पढ़े