सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 2 सितम्बर तक

बिलासपुर, 31 अगस्त 2026/एटमासफियर रेसिडेंशियल को आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लिंगियाडीह की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 2 सितम्बर 2026 तक सोसाइटी कार्यालय या कार्यालय उप पंजीयक बिलासपुर में सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 3 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। सूची का अवलोकन सोसाइटी कार्यालय, कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. मुख्य शाखा के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े