सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अगस्त 2026/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के सात प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। कोयलीबेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम जिरामतरई निवासी संतलाल पोटाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण के उनकी पत्नी श्रीमती मनाय बाई पोटाई के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम सुलंगी निवासी दीपक कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण उनके निकटतम परिजन गजरत उसेण्डी के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम जिरामतराई निवासी गुलशन उसेण्डी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती दिव्या उसेण्डी के लिए 25 हजार रूपए तथा जिरामतरई निवासी मनाउ राम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती राशिका आंचला के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह पखांजूर तहसील अंतर्गत ग्राम पीव्ही. 67 सत्यनगर निवासी बिट्टु सरकार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पिता जगदीश सरकार के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम पीव्ही. 12 सुभाषनगर निवासी प्रेम साना की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पिता प्रभाष साना हेतु 25 हजार रूपए तथा ग्राम शुभपल्ली पखांजूर निवासी शिवप्रसाद कड़ियाम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण उनकी पत्नी श्रीमती ज्योति कड़ियाम के लिए 25 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।