शासकीय हाई स्कूल संबलपुर में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को बाल अधिकार के संबंध में दी गई जानकारी
बालोद, 18 अगस्त 2026/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश व मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल संबलपुर में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुनील साहू, प्राचार्य वायपी आर्य, शिक्षक-शिक्षिका एवं चाईल्ड लाइन समन्वयक वेद प्रकाश साहू, जिला बाल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिन्हा, चाईल्ड लाइन केस वर्कर कैलाश निषाद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
