ग्रामसभा के सहयोग हेतु 24 अगस्त तक आवेदन
राजनांदगांव 17 अगस्त 2026। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना के विकास में ग्रामसभा के सहयोग के लिए तकनीकी सहयोग, एससीओ, स्थानीय संस्था का चयन हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। इच्छुक एवं पात्रता रखने वाले तकनीकी सहयोग, एससीओ, स्थानीय संस्था निर्धारित तिथि 24 अगस्त 2026 तक कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग राजनांदगांव जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पिन 491441 में रजिस्टर्ड डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
