आंगनबाडी सहायिका भर्ती : आवेदन 2 सितंबर तक
बिलासपुर, 17 अगस्त 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत तखतपुर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 10, केन्द्र क्रमांक 2 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 19 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक आवेदन किये जा सकते है। ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/login में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल अपलोड करते हुए आवेदन कर सकते है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नही किया जायेगा।
