विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट एवं गुड टच, बेड टच की दी गई जानकारी
शासकीय हाई स्कूल देवरी द में जिला बाल संरक्षण इकाई मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बालोद, 13 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में गुंडरदेही विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल देवरी (द) में जिला बाल संरक्षण इकाई मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान किया गया। इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमाती निशा मून, शिक्षक-शिक्षिका, जिला बाल संरक्षण इकाई के अनिल सिन्हा, अखिलेश एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
