ध्वजारोहण समारोह स्थल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

उत्तर बस्तर कांकेर 12 अगस्त 2026/ 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य ध्वजारोहण समारोह में सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे की व्हीआईपी सेक्टर मंच हेतु ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शहीद परिवार सेक्टर हेतु नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कांकेर संजय कुमार राय, मंच व्हीआईपी प्रवेश द्वार हेतु तहसीलदार कांकेर पौरस वेन्ताल, पत्रकार सेक्टर हेतु नायब तहसीलदार सरोना अभिषेक देवांगन, अधिकारी सेक्टर के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर, महिला सेक्टर हेतु नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री दुर्गावती कुजूर, गणमान्य नागरिक सेक्टर हेतु नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री चंदा नाग, पब्लिक सेक्टर हेतु नायब तहसीलदार भानुप्रतापपुर प्रवीण कुमार नेताम तथा व्हीआईपी पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार चारामा कृष्ण कुमार पाटले की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आदिवासी विकास, पुलिस, जनसंपर्क, शिक्षा, जल संसाधन, समाज कल्याण, खाद्य, नगरपालिका, क्रेडा, श्रम, महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी समारोह स्थल पर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। उक्त अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र कुर्रे कानून व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार पर रहेंगे।

इन्हें भी पढ़े