कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद, 10 अगस्त 2026/संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहुद बी के नेतराम एवं धनगांव के श्रीमती बोहिया बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने, कोचवाही के ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक नियुक्त करने, ग्राम बड़गांव के पन्नालाल ने स्प्रिंकलर दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह धोतिमटोला के रूपसिंह ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम बघमरा के अनिल कुमार ने जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं ग्राम पद्देटोला के श्रीमती सियाबती ने राजस्व पट्टा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।