शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में रोजगार मेला का आयोजन 14 अगस्त को
03 नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी के कुल 860 पदों पर की जाएगी भर्ती
बालोद, 08 अगस्त 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वाधान में 14 अगस्त 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में आयोजित रोजगार मेले में 03 नियोजकों द्वारा कुल 860 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके अंतर्गत नियोजक पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड कमल विहार रायपुर द्वारा एकाउंटेट एवं एग्रीकल्चर आॅफिसर के 05-05 पद एवं सेल्स आॅफिसर एवं सेल्स रिपे्रसेंटेशन के 30-30 पदों सहित कुल 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह नियोजक ऐस इन्फोटेक्सिस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन के 520 पदों एवं सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 200, दो वर्ष अनुभवी सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष 50 एवं सिक्यूरिटी गार्ड महिला के 20 पदों सहित कुल 270 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, बी.एस.सी. एग्रीकलचर, स्नातक, स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आॅनलाईन आवेदन रोजगार विभाग की वेबसाईट erojgar.cg.gov.in तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर कर सकते हैं। इसके साथ ही रोजगार मेले में आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
