प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश, काउंसिलिंग 22 से

उत्तर बस्तर कांकेर 21 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से 05 अगस्त तक प्रयास आवासीय विद्यालय ईमलीपारा में किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर काउंसिलिंग हेतु विद्यार्थियों की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गई है। विद्यार्थी उक्त निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेज के साथ काउंसिलिंग स्थल में उपस्थित हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े