कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग की अंतिम तिथि 05 अगस्त
बालोद, 21 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना जारी कर दी गई है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर काउंसलिंग हेतु पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथियां प्रदर्शित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का स्थान काउंसलिंग सूची में दर्शाए गए आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में निर्धारित किया गया है, जहां अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
