राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों के लिए 5 अगस्त तक आवेदन
जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मनित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किये जाते है।
राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडियों, को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। या अधिकृत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हों। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाडियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाडियों जिन्होने विगत पांच वर्षाे में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरूष खिलाडियों, को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मनित किया जाता है। प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुडे 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो। या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीयां सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मनित किये जाने हेतु विचार किया जावे, उन्हे शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता हैं। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती हैं। पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राज्य पत्र में प्रकाशित किये गये है, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रवीण्यता के आधार पर चयन किया जावेगा।
शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु रू. 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु रू 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु रू. 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं शहीद पंकज विक्रम सम्मान हेतु रू. 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जाऐंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिनके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हे सीनियर वर्ग में रू. 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रू 01 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है, सीनियर वर्ग में रू. 05 लाख तथा जूनियर वर्ग में रू. 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अरिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर प्रदान की जावेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025-26 में (01 अप्रेल से 31 मार्च तक 01 वर्ष) जिन खिलाडियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाडी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसी प्रकार खेलवृत्ति (डाईट मनी) के लिए जिन खिलाडियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो। या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2025-26 में (01 अप्रेल 31 मार्च) के लिए अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे। पुरस्कार, नगर राशि, खेलवृत्ति एवं प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फार्म संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण या विभाग के सभी जिला कार्यालय एवं राज्य खेल संघों से प्राप्त किये जा सकते है। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संघों के माध्यम से नियमानुसार अनुसार निर्धारित प्रकृया के तहत राज्य खेल संघों की अनुसंशा सहित प्राप्त किये जाऐगें। पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संचालनालय, एवं जिला कार्यलय में खिलाडियों से सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
जिला कार्यालय/संचालनालय, में राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय सूचना विभाग की वेबसाईट https://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। पुरस्कार संबंधी आवेदन केवल ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किया जावेगा। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वेवबसाईट https://sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड किये गये आवेदन ही मान्य होगें। पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाडियों की मान्यता प्राप्त संध द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नही की गई है। और तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाड़ी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 05 अगस्त 2026 तक, कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई.रोड रायपुर या खेल विभाग के जिला कार्यालय में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते है।
