जीवन रक्षा पदक के लिए नामांकन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जीवन रक्षा पदक सिरीज अंतर्गत 2026 के लिए सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्तियों एवं बच्चों का नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा पुलिस अधीक्षक कांकेर, सीईओ जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और जिला खेल अधिकारी के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े