पिकअप वाहन की टक्कर से युवक घायल

महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच-353 पर झलखमहरिया के पास पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-06 एचई-2743 के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। पुलिस जांच के बाद चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।