प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आदिम जाति-अनुसूचित विभाग की समीक्षा बैठक 23 जून को

रायपुर, 22 जून 2026/आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में कल 23 जून को सबेरे 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एक में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में नए शिक्षण सत्र में आश्रम-छात्रावास की अद्यतन स्थिति के साथ ही विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।