4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद, 19 जून 2026/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम हीराबतर निवासी 11 वर्षीय कुमकुम नागेश की 02 दिसम्बर 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन छबिलाल नागेश को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इन्हें भी पढ़े