स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केन्द्र प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षक भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
दावा-आपत्ति 25 जून तक
सुकमा, 19 जून 2026/ जिला प्रशासन सुकमा द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केन्द्र सुकमा के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षा पी.एस.सी.,व्यापम,बैंकिंग व रेल्वे,अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु प्रशिक्षको की आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अभ्यर्थियों पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दी गई है। जिस सुकमा जिले के वेब-साईट https://sukma.gov.in में देखा जा सकता है। आवेदक को आपत्ति हो तो 25 जून 2026 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालयीन समय पर जिला शिक्षा कार्यालय जिला सुकमा में प्रमाणिक दस्तावेज के साथ दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।
दावा-आपत्ति के पश्चात शीघ्रातीशीघ्र साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी जिसकी सूचना जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित की जावेगी। आवेदक गण साक्षात्कार हेतु पूर्ण तैयारी रखें, एवं सुकमा जिले के वेबसाइट का अवलोकन निरंतर करते रहें ।
