कौरिनभाठा एवं मोहारा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 19 जून तक आवेदन
राजनांदगांव 10 जून 2026। नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभाठा एवं वार्ड क्रमांक 47 मोहारा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 19 जून 2026 तक कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) राजनांदगांव में आवेदन आमंत्रित की गई है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहाकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति विहित प्रारूप एक में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।
