विश्व पर्यावरण दिवस पर आरसेटी में किया गया पौधरोपण

– पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश
राजनांदगांव 06 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं एनएसीईआर के निर्देशानुसार बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव में हमारी जमीन, हमारा भविष्य थीम पर पर्यावरण जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक मुनीश शर्मा, डीडीएम नाबार्ड मनोज नायक, निदेशक आरसेटी अमित मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा द्वारा संस्थान परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण, भूमिगत जल संरक्षण के लिए ग्राउंड वाटर रिचार्ज तथा रेन वॉटर मैनेजमेंट की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि पर्यावरण संतुलन एवं ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पौधा लगाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का पौधरोपण अभियान नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण और भूमिगत जल संरक्षण की सतत जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य ऋषभ मिश्रा एवं प्रेमचंद साहू, सेलफोन रिपेयर के मास्टर ट्रेनर प्रशांत मिश्रा, संस्थान के स्टाफ इंद्रेश ठाकुर सहित आरसेटी में पशु सखी एवं मोबाइल रिपेयरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े