महिला एवं बाल विकास विभाग के लेंधरा और बरमकेला परियोजना का प्रभारी नियुक्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना लेंधरा का प्रभार डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को और बरमकेला परियोजना का प्रभार डिप्टी कलेक्टर राणा विजय को सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के इन दोनों स्थानों के प्रभारी परियोजना अधिकारी सरोजनी मसीह गुलजार थी, जो उनके 30 अप्रैल के रिटायरमेंट के बाद से रिक्त थी। कलेक्टर ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
