4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद, 01 जून 2026/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम टेवारी निवासी 33 वर्षीय मंशाराम की 12 सितम्बर 2025 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन खेमीन बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इन्हें भी पढ़े