अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान दिवस पर बारूला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

150 से अधिक नागरिकों ने नशा मुक्ति की ली शपथ
गरियाबंद, 01 जून 2026/ 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर गरियाबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत बारूला में नशामुक्ति के लिए एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के प्रति सचेत करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशामुक्ति से संबंधित जानकारी दी तथा पुलिस विभाग के द्वारा नशा करके वाहन ना चलाने तथा हेलमेट पहनने तथा नशे में वाहन ना चलाने की अपील कर यातायात के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
नशामुक्ति केन्द्र गरियाबंद के द्वारा नशे होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाया गया तथा कार्यक्रम में सभी ग्रामीणो को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाया गया। जिसमें लगभग 150 ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष सोहन धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, गरियाबंद के थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अजीत शुक्ला तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि, बारूला की सरपंच राधिका दीवान तथा नशामुक्ति केन्द्र गरियाबंद से खेमचंद साहू एवं अशोक कुमार नेताम तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़े