विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 2 जून को जिले के प्रवास पर
राजनांदगांव 01 जून 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 2 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 2 जून को सुबह 9.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11 बजे सचिता लॉन ठेकवा पहुंचकर जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.15 बजे सचिता लॉन ठेकवा से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेंगा। डॉ. रमन सिंह शाम 5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष का समय स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में आरक्षित रहेगा एवं रात्रि विश्राम करेंगे।
