आईटीआई बिल्हा में प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक
बिलासपुर, 31 मई 2026/शासकीय आईटीआई बिल्हा में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए व्यवसाय कोपा, स्टेनोग्राफी हिंदी, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर एवं डीसीएम में प्रवेश हेतु 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी आईआईटी बिल्हा के सूचना पटल या वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
