अमनपुरी निवासी अमृतलाल सोनवानी का आवास के लिए सर्वे किया गया है
महासमुंद 25 मई 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसुली के आश्रित ग्राम अमनपुरी निवासी अमृत लाल सोनवानी, पिता श्री लक्ष्मण सोनवानी, पत्नी श्रीमती इन्द्रौतिन सोनवारी को आवास स्वीकृत नहीं होने के संबंध में मीडिया में प्रकाशित हुआ था। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने बताया कि ग्राम पंचायत से प्राप्त अभिमत अनुसार हितग्राही को आवास योजना से लाभान्वित हेतु आवास प्लस 2.0 सर्वे 2024-25 में सर्वे कराया गया है। जिसकी हितग्राही आईडी 175895565 है, जिसके संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
