बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों का होगा आयोजन

कोंडागांव, 25 मई 2026/ राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों की मांगों और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न गावों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम 26 मई को कलस्टर स्तरीय शिविर गम्हरी, सोड़मा, माकड़ी, केरावाही और बफना में आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम गम्हरी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम पीढ़ापाल, कुल्दाडीही, तितरवण्ड, हल्दा, गम्हरी, जोड़ेकेरा और करमरी के ग्रामीण शामिल होंगे। जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम सोड़मा में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम जैतपुरी, सिरपुर, गुमड़ी, अलीबेड़ा, कोसागांव, लंजोड़ा, कुम्हारबड़गांव, सोड़मा कारागांव, सिरसीकलार और कबोंगा के ग्रामीण शामिल होंगे।
जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत ग्राम माकड़ी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम ओटेण्डा, मगेदा, भतवा, माकड़ी, भिरण्डा, पीढ़ापाल, अंरगुला के ग्रामीण शामिल होंगे। ग्राम केरावाही में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में माझीबोरण्ड, बालोण्ड, केरावाही, बाडरा, हुक्काबेड़ा पाथरी, बिवला, भीरागांव और भाटगांव के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत बाफना में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम बफना, फरसगांव, भोगाड़ी, मरवाबेड़ा वनग्राम, नेवता, मुलमूला, धनपुर, लेमड़ी, खड़का, छोटेबंजोड़ा, बड़ेभिरावण्ड, फूकागिरोला, छोटेभिरावण्ड और लखनपुरी के ग्रामीण शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।