बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 लाख स्वीकृत
रायपुर, 8 मई 2026/नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इसकी मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के अनुरूप अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर की है।
