ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर

25 हितग्राहियों को पी एम आवास की मिली चाबी
कोण्डागांव, 22 मई 2026/ राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरंदाबेड़ा में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकु राम नेताम, झाड़ीराम सलाम, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, जनपद सदस्य निर्मल नाग, श्रीमती रामबती नेताम, जुगधर मरावी, सुकड़ूराम मंडावी, सरपंच मंगलूराम नाग सहित अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अश्वन पुसाम, जनपद पंचायत सीईओ रूपेंद्र नेताम, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 31 बी-1 खसरा, 02 निवास प्रमाण पत्र तथा 23 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई तथा 28 जॉब कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 ट्राईसाइकिल, 05 श्रवण यंत्र एवं 01 वॉकर वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 06 किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 आयुष्मान कार्ड एवं 05 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 18 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 03 राशन कार्ड वितरित किए गए, वहीं उद्यान विभाग ने 14 पौधों का वितरण किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 09 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की पहल की सराहना की।

इन्हें भी पढ़े