आपदा प्रभावितों को सहायता अुनदान राशि स्वीकृत
राजनांदगांव 21 मई 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 24 मकान आंशिक क्षति होने पर 96 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, नदी के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 6 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 8 मकान आंशिक क्षति होने पर 32 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 6 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए और डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, नदी के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, सर्पदंश से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
