बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए दी गई 4.99 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, 14 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विधानसभा अंतर्गत जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए वर्ष 2025-26 में 4 करोड़ 99 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के अंतर्गत कुम्हारी मध्यम जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं बिटकुली माइनर, भटभेरा माइनर का नहर लाइनिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।
