सामान्य सभा का सम्मिलन 28 अप्रैल को
धमतरी, 27 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत धमतरी की विशेष सामान्य सभा का सम्मिलन आगामी 28 अप्रैल को आहूत की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस सम्मिलन में विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी।
