सशक्त नारी, सशक्त समाज के संदेश के साथ बाइक-स्कूटी जागरूकता रैली 16 को
मोहला 15 अप्रैल 2026। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 अप्रैल 2026 को जिले में बाइक एवं स्कूटी रैली का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान “सशक्त नारी, सशक्त समाज” की थीम पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित विशेष संसद सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने की प्रक्रिया के समर्थन में किया जा रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत विकासखंड अंबागढ़ चौकी में 16 अप्रैल को शाम 4 बजे बाइक एवं स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली की शुरुआत बस स्टैंड अंबागढ़ चौकी से होगी, जो राजीव चौक होते हुए पुनः बस स्टैंड तक पहुंचेगी। इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती कुंजलता हरमुख एवं सहायक प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह होंगी।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।
