चार थानों की एक साथ दबिश, 88 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी।
इस दौरान थाना तुमगांव, पिथौरा, खल्लारी और बसना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 88 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 19,100 रुपये है। साथ ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीदादर और धनापाली में पुलिस ने दबिश देकर 54 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 10 हजार 800 रुपये बताई गई है। आरोपी कुमार सिंग सिदार (48 वर्ष), रामप्रसाद चौहान (27 वर्ष) को गिरफतार किया गया है। इसी तरह थ
पिथौरा थाना क्षेत्र के पिलवापाली गांव में रेड कर 2 आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किए हैं। पुलिस
ने लक्ष्मण बरिहा (56 वर्ष), रामसिंग बरिहा (36 वर्ष) गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 4,000 रुपये है।
तुमगांव थाना क्षेत्र के बिरबिरा जंगल में अवैध शराब भट्टी पर छापेमारी कर 2 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तोसन यादव (50 वर्ष), मंगल यादव (33 वर्ष) से10 लीटर कच्ची शराब कीमत 2,000 रुपये और शराब बनाने के बर्तन व उपकरण को जब्त किया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के बीकेबाहरा में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राकेश कुमार नागवंशी (45 वर्ष) से 4 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। सभी आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।