21.200 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के तीन तस्कर दबोचे, 25.81 लाख की संपत्ति जब्त
कोमाखान क्षेत्र में नाकाबंदी कर पकड़ा गया ट्रक, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 21.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस दौरान ओडिशा राज्य के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांजा तस्करी की सूचना पर टीम द्वारा टेमरी नाका के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध आईचर ट्रक सीजी 04 एन आर 6568 को रोका गया। ट्रक में नुआपड़ा जिला के भेला निवासी लिंगराज दास (30), सुमन्त कुमार दुरिया (38) और रमेश बाग (20 वर्ष) सवार थे। पुलिस को ट्रक की तलाशी के दौरान हेल्पर सीट के पीछे प्लास्टिक बोरी में गांजा छिपाकर रखा मिला। तौल कराने पर कुल 21.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन और 1000 रुपये नगद भी जब्त किए गए। जब्त गांजे की कीमत 10 लाख 60 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी)(1)(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।