धारदार हथियार से हमला एक की मौत, दो घायल

मुख्य आरोपी सहित दो लोग पुलिस हिरासत में
महासमुंद। सरायपाली थाना अंतर्गत झिलमिला वार्ड क्रमांक-8 में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां आपसी झगड़े के दौरान धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। इस घटना में अनवर खान (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अजहर खान (21) और पुत्री शहनाज (27) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राकेश साहू एवं ताजुद्दीन सहित अन्य संबंधित लोगों को अभिरक्षा में ले लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।