निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम बम्हनी चारभांठा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।