प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 25 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 4 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम कोहकामेटा निवासी सुरेश की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी उत्तराबाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, धनोरा तहसील के ग्राम मोदेबेड़मा निवासी सुकलूराम मरापी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी जगनी मरापी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, मकड़ी तहसील के ग्राम मिरमिंडा निवासी अमृत की सर्पदंश मृत्यु होने पर माता सुलो, पिता मंगउ को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, केशकाल तहसील के ग्राम बटराली निवासी कार्तिक की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता कामेश्वरी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।