विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं क्षेत्रीय समन्वयक के 1-1 पद के लिए आवेदन

बीजापुर 24 मार्च 2026- छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर संविदा के रिक्त पद विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के एक पद एवं क्षेत्रीय समन्वयक के एक पद के लिए निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से 23 अप्रैल 2026 सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन सूचना पटल के अतिरिक्त जिले के वेबसाईट www.bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते है।