प्रयास नवमी प्रवेश परीक्षा 2026 : मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

बीजापुर 24 मार्च 2026- जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह योजना मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना है।
जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी 24 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए छात्रों को 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 1 मई से 9 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी जबकि प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीएए सीएस आदि की विशेष तैयारी कराई जाएगी।
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट https:eklavya.cg.nic.in PRSMS student-Admission-Detail एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बीजापुर कार्यालय/परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना बीजापुर से जानकारी प्राप्त कर सकते है। प्रयास विद्यालय उन छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर है जो आगे बढ़कर बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। समय रहते आवेदन करना जरूरी है ताकि इस सुनहरे मौके का लाभ उठाया जा सके।