दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को किया जाएगा राशि वितरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा
गरियाबंद, 24 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियो को राशि वितरण कार्यक्रम के तहत कल प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला बलौदाबाजार, पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय जिले के कृषकों से भी चर्चा करेंगे।
