11 लाख से ज्यादा का 22 किलो गांजे के साथ गुजरात के दो गिरफ्तार
महासमुंद। बसना पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए गुजरात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22.89 किलो गांजा (कीमत 11,44,500 रुपये ) बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार पलसापाली बेरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की ईको कार क्रमांक जीएल 06 एच एल 3815 को रोका गया। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम -पता सूरत गुजरात निवासी विजय सोलंकी (44) और भावनगर गुजरात निवासी रमेश खेराड़ा (43) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर गुजरात में बेचने जा रहे थे। तलाशी के दौरान वाहन से गांजा, एक कार कीमत 7 लाख रुपये और दो मोबाइल जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ बसना पुलिस नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
