4 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू

एकलव्य आदर्श विद्यालय एर्राबोर में अतिथि शिक्षकों की भर्ती
सुकमा, 22 मार्च 2026/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एर्राबोर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस संबंध में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को 04 अप्रैल 2026 को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
जारी जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पदों के लिए गणित, रसायन शास्त्र एवं भूगोल विषय शामिल हैं। TGT(ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) पदों हेतु विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 09ः00 बजे विद्यालय परिसर, एर्राबोर (कोंटा), जिला सुकमा में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।
सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी एवं अन्य निर्देशों के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://emrserraborkonta.com का अवलोकन कर सकते हैं।