खल्लारी रोप-वे हादसा : इलाज के बाद 8 घायलों को मिली छुट्टी

महासमुंद। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल खल्लारी में हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों का त्वरित एवं बेहतर उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक उपचार के पश्चात 8 घायलों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
डिस्चार्ज किए गए घायलों में हर्ष साहू, छायांस धावरे, हेमलाल नागेश्वर, कुलसी नागेश्वर, पूर्वी, रतन नागेश्वर ,अमलेश एवं टिया शामिल हैं। वहीं शेष 8 घायलों का उपचार अभी भी जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकतानुसार बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही राहत एवं उपचार कार्य शुरू किया, जिससे घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
प्रशासन द्वारा पूरे मामले की निगरानी की जा रही है तथा सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।