ग्राम स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की गारंटी है वीबी जीरामजी योजना : राहुल चंद्राकर

बेमचा में तालाब गहरीकरण कार्य का भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
महासमुंद। ग्राम बेमचा में वीबी जी राम जी योजना के तहत रोजगार गारंटी कार्य का शुभारंभ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने कार्य स्थल पर विधिवत भूमिपूजन कर किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य संगीता राहुल चंद्राकर, सरपंच देवेंद्र चंद्राकर, उप सरपंच सुनीता कहार, पंचगण थनवार यादव, रिकेश यादव, चोवालाल, रोजगार सहायक संतोष भारती तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। योजना के तहत 10 लाख रुपए की लागत से तालाब का गहरीकरण किया जायेगा।
इस अवसर पर बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि देश के सभी गांवों, गरीबों और किसानों के चहुमुखी विकास एवं जरूरतमंदों को ग्राम स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए ही केन्द्र सरकार द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात वीबी जी-राम-जी अधिनियम 2025 लागू किया गया है। ‘हर हाथ को काम’ मुहैया कराने के लिए इस अधिनियम में एक ग्रामीण परिवार को अब 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। मनरेगा अधिनियम में रोजगार की यह गारंटी मात्र 100 दिन की थी। राहुल ने कहा कि वीबी जी-राम-जी योजना देश के सभी गांवों की तस्वीर बदल देगी है। यह गरीबों, खेतीहर मजदूरों, किसानों सभी के लिए बेहद लाभकारी है। इस योजना से गांवों के विकास को भी मजबूती मिलेगी। स्थाई संपत्ति का निर्माण होगा। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।