बीज निगम अध्यक्ष ने सैनिक में चयन युवाओं का किया सम्मान

महासमुंद। राममनोहर लोहिया चौक में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चन्द्राकर (राज्यमंत्री) शामिल हुए।
भारतीय सीमा सुरक्षा बल में चयनित जवानों का पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसमें चयनित नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी नीलेश सिंह पिता देवेंद्र सिंह, साराडीह निवासी गणेशु बघेल पिता स्वर्गीय टेटकुराम बघेल, वार्ड नंबर 4 निवासी अभिषेक सिंह( आईटीबीपी) पिता जशवंत सिंह शामिल हैं। निगम अध्यक्ष ने कहा आज जहां बहुत से लोग पैसों को महत्व देकर अपने अंदर के हुनर और ज्ञान को बेचकर फीस के रूप में मोटी रकम लेते है ये उन लोगों के लिए नई प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक पुरुषोत्तम डड़सेना द्वारा मां महामाया डिफेंस अकेडमी प्रशिक्षण केंद्र का निःशुल्क संचालित किया जाता है, जिसमें देश सेवा सर्वोपरि के मूल उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है अकेडमी से जुड़े सभी लोग प्रशंसा के पात्र है।
अकेडमी संचालक आर्मी एडवेंचर ट्रेनर पुरुषोत्तम डड़सेना ने बताया एकेडमी में प्रवेश फीस के रूप में मात्र 11 रुपया लिये जाते है, जिसे नगर के कुल देवी मां महामाया माता के श्रीचरणों में अर्पित किया जाता है। बच्चों को शारिरिक रूप से प्रशिक्षित करने के लिये फारेस्ट ग्राउंड, मिनी स्टेडियम व आउटडोर में सुखी नदी पहाड़ों की ट्रेकिंग शामिल होता है। प्रति माह पिकनिक करके तनावमुक्त व खेल खेल में कसरत अभ्यास को ध्यान दिया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक महेश चंद्राकर, राजेश डड़सेना, नारायण ठाकुर, खगेन्द्र तारक, संजय गिरी गोस्वामी, चन्द्रबदन मिश्रा, जैनेंद्र चंद्राकर,राधेश्याम सोनी, मिथलेश बोयर, सृजन डड़सेना, संतोष ध्रुव, ओमप्रकाश पटेल, सिद्धान्त बैस, मुकेश, आकाश पटेल, एकेडमी के उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू, सचिव रेखराज ध्रुव प्रमुख रूप से मौजूद थे।