महाराष्ट्र ले जा रहे 5.5 लाख का 11 किलो गांजा तस्करों से जब्त
महासमुंद। जिले के सरायपाली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बोलेरो से 5.5 लाख का 11 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा को महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। टीम ने 4 मोबाइल भी जब्त किया है। इसमें शामिल 4 तस्करों को गिरफतार किया गया है। इनमें दो महासमुंद और दो महाराष्ट के हैं।
जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की टीम लगातार वाहनों की चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान एएनटीएफ और सरायपाली पुलिस को सूचना मिली कि एक सिल्वर कलर की बोलेरो कार सीजी 10 एफए 5434 ग्राम पुटका से गांजा लेकर सरायपाली की ओर जा रही है। मिले इनपुट के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे 53 ग्राम पुटका चौक पहूंच कर नाकाबंदी किया ।कुछ देर बाद एक सिल्वर कलर की बोलेरो क्रमांक सीजी 10 एफए 5434 आई, जिसमें चार लोग सवार थे। पूछताछ अपना नाम उमेश गोरे पिता भरत गोर (23), देवगांव थाना पुणे महाराष्ट, विशाल भाऊ पिता भाऊ साहेब मानधरे (21) दावरबाडी औरंगाबाद महाराष्ट, मो. हबीब पिता मो. अयुब (45) छोटे टेमरी बसना जिला महासमुद और जेहरू कुलदीप पिता नारेन कुलदीप (76) पुटका थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। पूछताछ के बाद बोलेरो की तलाशी ली तो पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर 11 किलो गांजा मिला। पकड़े गए गांजे की कीमत 5 लाख 50 हजार बताई जा रही है। टीम चारों तस्करों को गिरफतार किया है। उनके पास से 4 मोबाइल, गांजा समेत बोलेरो जब्त कर लिया। चारों तस्कर को न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
