वृंदावन विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित
महासमुंद। वृंदावन विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल में त्रि-दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और धूमधाम से किया गया। खेल दिवस की शुरूआत संचालक एमआर विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उपप्राचार्य इंदु मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षिका उर्मिला अग्निहोत्री, अमृता चंद्राकर ने मशाल जलाकर और मार्चपास्ट की सलामी से किया। मार्चपास्ट के द्वारा छात्र-छात्राओं ने आपसी समन्वय, टीम वर्क और अनुशासन को दर्शाया।
पश्चात संचालक विश्वनाथन ने अपने उद्बोधन में शिक्षा से मस्तिष्क का, खेल से शारीरिक विकास बताते हुए बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने कहा कि खेल से बच्चों में नेतृत्व की भावना का विकास होता है एवं शारीरिक विकास का साधन खेल को बताया, जो आपसी स्नेह-मित्रता की भावना को जाग्रत करता है। इस प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़, कबड्डी, खो-खो, रोप पुलिंग, बोरी दौड़, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, स्लो साइकल रेस, रोप स्किपिंग, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ एकल बालक-बालिका प्रतियोगिता में अंजल साहू व स्वाति मांझी ने प्रथम, अमन पासवान व अंजलि चंद्राकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कबड्डी में छात्र हर्षित शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें ओजस, पुष्कर, योजित, तीर्थ, तोयश आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। खो-खो में छात्रा भीगेश्वरी व उनकी टीम तन्मीत, रिया, तनुजा, रिद्धि, समृद्धि आदि ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया।
रोप पुलिंग में छात्र रितेश व उनकी टीम आरव, लोमन, नारायण, समीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉयस क्रिकेट में छात्र लक्ष्मीराज व उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में संचालक एमआर विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। उपप्राचार्य इंदु मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वर्षा चंद्राकर, अमृता चंद्राकर, संध्या सोना, जागृति साहू, प्रवीण साहू, होमेश साहू, भूमिका वर्मा, शुभ्रा अग्रवाल, अंशु यादव, रिंकी कुर्रे, दीपशिखा गायकवाड़, हीना खान, नीरू माझी, आरती गुप्ता, मोनिशा बावनकर, संगीता साहू, हेमलता वर्मा, भूमिका निर्मलकर, रूपाली साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, तुषार निर्वाण, तेजन साहू, अमन वर्मा का योगदान रहा।
